Categories: Crime

68 पेटी अवैध शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार।

अन्जनी राय/बलिया
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक बैरिया कृष्ण कान्त तिवारी की नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर वहद ग्राम बैरिया में धर्मेन्द्र सिंह के भुसैला वाले कमरे से हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 68 पेटियों में 912 बोतले (लगभग 612 लीटर) बरामद की जिसे अवैध शराब व्यवसायी बिहार ले जाने के फिराक में थे। मुख्य कारोबारी सुरज सिंह उर्फ चिन्टु सिंह पुत्र पराशुराम सिंह निवासी बैरिया समेत 4 लोग वहां पहुंची पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे पुलिस ने दौडाकर पकड लिया गया। पुलिस सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts