Categories: Crime

अज्ञात युवक द्वारा युवती पर चाकू से हमला

नुरूल होदा खान
बलिया सिकंदरपुर,कस्बा के मिल्की मोहल्ले में गुरुवार की शाम नहर किनारे खेत में शौच करने गयी 18 वर्षीय युवती सोनम यादव उर्फ गुड़िया को अज्ञात हमलावर ने अपने मुंह पे गमछा बांध के युवती के गर्दन पर चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बालिका किसी तरह जान बचा भाग कर सड़क पर आई लड़की की आवाज़ सुन लोग आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर फरार हो चुका था।युवती को तत्काल सीएचसी सिकंदरपुर लाया गया।वहां  के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव व चौकी प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने पीड़ित बालिका से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरु कर दी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts