Categories: Crime

जलालाबाद,शाहजहाँपुर :- आचार सहिंता का खुले आम उलंघन कर रहे बसपा प्रत्याशी

इमरान सागर
जलालाबाद,शाहजहाँपुर:- बिधान सभा चुनाव के मद्दे नज़र चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई आद्रश अचार सहिंता की खुली उल्लंघन कर बसपा पार्टी प्रत्याशी पत्रिकाएे बटवा कर वोट मांग रहे है! उच्चतम न्यायालय के आदेश की जाति के नाम पर वोट मांगन् संघन अपराध है को धता बताते हुए मुस्लिम समाज को भड़काऊ लेख पत्रिका के रूप में खुलेआम बांटे जा रहे हैं।
सूत्रो से मिल रही जानकारी के अनुसार जनपद की जलालाबाद बिधान सभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्या विशेष कर मुस्लिम समुदाय को भड़काऊ लेखन की पत्रिकाएे बटवा कर वोट की अपील कर रहे हैं जिसे मा० उच्चतम न्यायालय के आदेश की अबहेलना तो हो ही रही है लेकिन स्थानीय तौर पर प्रशासन की ओर से भी कोई सुध नही ली गई अब तक जबकि अचार सहिंता में इस प्रकार से प्रचार करना अपराध माना गया है! अब प्रशासन की लापरवाही कहें या कुंभकरणी नींद में होना कि खुलेआम कानून का उल्लघंन तो अभी हो रहा है तो निश्पक्ष मतदान की क्या उम्मीद रखी जा सकती है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts