Categories: Crime

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

तबज़ील अहमद/कौशांबी
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशांबी ने जनपद के वर्ष 2016 की परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रथम दस दस मेधावियों के साथ साथ खेल, विज्ञान, कला और साहित्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले 50 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न अंगवस्त्रम देकर छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशांबी के चायल इकाई में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि के रुप में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष  रोहित कुमार मिश्रा जौनपुर एवं प्रयाग विभाग के संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी जी विभाग सह संयोजक आयुष साहू जी जिला संयोजक गौरव जी तहसील संयोजक एवं कार्यक्रम प्रमुख संजीव केसरवानी जी  प्रांत सह मंत्री शैलेंद्र मौर्य अध्यक्षीय भाषण के लिए प्रशांत केसरी एवं समस्त छात्र एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में छात्र सम्मान समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उपस्थित होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts