Categories: Crime

टाण्डा, अम्बेडकरनगर – महिला को दबंगो ने पीटा, बचाओ में आये पति व देवर की भी हुई पिटाई

अनंत कुशवाहा
टाण्डा, अम्बेडकरनगर। दबंगो द्वारा लगाये जा रहे घूर को मना करने पर एक महिला को दबंगो ने लाठी-डंडे से मारने लगे गुहार सुनकर उसे बचाने उसके पति और देवर को भी दबंगो ने दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से मारा पीटा। बचने के लिए घर में भागे तो दबंगो ने घर में घुस कर मारा गुहार पर पहुंचे गांव वालो ने जान बचायी।
पुलिस ने गांव के चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कर जांच कर रही है। थाना हंसवर अंतर्गत एकडग्गी गांव मंे रविवार को दोपहर में लालजी आदि रामसुमेर के जमीन में उसके घूर के बगल में घूर लगा रहे थे। रामसुमेर की पत्नी किसमत्ती ने उन्हे घूर लगाने से मना किया। इस पर लालजी आदि को बुरा लगा। आरोप है कि लालजी पुत्र सीताराम, देवव्रत पुत्र सालिकराम, संजय पुत्र लालजी, शिवकुमार पुत्र गंगाराम निवासीगण एकडग्गी अपशब्द कहते हुए किसमत्ती को डंडे से मारने लगे। किसमत्ती के गुहार लगाने पर उसके पति रामसुमेर, चचेरा भाई सुखराम उसे बचाने के लिए आये तो वे भी दबंगो के शिकार हो गये। दबंगो ने उन्हे भी दौड़ा दौड़ा कर मारा जान बचाने के लिए दोनो घर में घुस गये तो घर में घुस कर दबंगो ने दोनो को मारा। गुहार सुनकर गांव वालो ने आकर उन सबको बचाया। क्षेत्राधिकारी टाण्डा कमल यादव ने बताया कि हमलावर लालजी, देवव्रत, संजय और शिवकुमार के खिलाफ घर में घुस कर मारने पीटने आदि सुसंगत धाराओ में अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts