Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – तीन मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। स्वाट टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोटर साइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखविर की सूचना पर कस्बा चैकी प्रभारी संतोष सिंह व स्वाट टीम के सदस्य बसखारी मार्ग पर न्योतरियां गांव के निकट खडे हुए थे। मंगलवार की सुबह मोटर साइकिल से जा रहे बरवा नासिरपुर निवासी नीरज वर्मा को पुलिस ने रोका। उसके कब्जे से आजमगढ़ के नम्बर की स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने इस नम्बर को जब पता किया तो वह फर्जी निकला। नीरज वर्मा से पूछताछ पर पता चला कि इस गिरोह में और लोग शामिल है। पुलिस ने छापामार कर गिरीश चन्द्र वर्मा पुत्र जियालाल निवासी जमालुद्दीनपुर थाना सम्मनपुर तथा हरिश्चन्द्र वर्मा निवासी अफजलपुर सुराड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से प्लेटिना व सुजुकी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार सभी मोटर साइकिलो पर गलत नम्बर प्लेट लगी हुई थी। सभी आरोपियांे को हिरासत में ले लिया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts