14 वर्षीया पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा का पिता पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर अपनी मां व छोटी बहन के साथ रिहायशी मंडई में 5 जनवरी की रात सोई हुई थी। आरोप है कि रात्रि लगभग 10 बजे के करीब ननिहाल में अपने नाना रामसिंगार के यहां आए अभिषेक पुत्र हरिवंश निवासी हरिवंशपुर शहर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ छात्रा का मुंह बांध करके उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान परिजन पीड़िता को खोजे लेकिन नहीं मिली। 3 बजे भोर में किसी तरह से छात्रा अपने घर पहुंची और आप बीती बतायी। छात्रा की मां सुबह अभिषेक के नाना रामसिंगार के यहां गई और दुष्कर्म की बात बताई। आरोप है कि रामसिंगार ने छात्रा की मां को गाली देकर भगा दिया। छात्रा की मां लीलावती का आरोप है कि उसने थाने तहरीर.दी लेकिन अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ ना ही कोई आरोपी के खिलाफ कार्रवाही हुई। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे छात्रा की हालत बिगड़ गई तो परिजन सदर अस्पताल ले गए जहां इमरजेंसी वार्ड में छात्रा को भर्ती हैं। इस मामले में एसओ रौनापार सुरेश कुमार ने कहा कि तहरीर नही आयी है दोनों का आपसी सम्बन्ध है। जो आपस में शादी करना चाहते है। पर यदि तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। सीओ सोहराब आलम का कहना है कि मामला प्रकाश में आया है छानबीन की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…