Categories: Crime

कप्तान साहब चोरी से कब मिलेगी निजात।

यशपाल सिंह
आजमगढ़ : जीयनपुर थाना क्षेत्र के मेहनाजपुर जीयनपुर क़स्बा मे आज़मगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर राजकुमार प्रजापति पुत्र रामजनम प्रजापति की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शनिवार रात लगभग आठ बजे दुकान बंद कर पीड़ित अपने घर जीयनपुर चले गये। सुबह लगभग 06 बजे आये तो चैनल का ताला टूटा हुआ देख कर अंदर गये तो दुकान में रखे लगभग 25 कुंतल सरिया गायब मिला।
बाहर ट्रक के पहिए के निशान बने हुए थे जिससे प्रतीत हो रहा था कि ट्रक लगा कर सरिया लाद कर चोर उठा ले गये। सरिया की कीमत लगभग डेढ़ लाख बतायी जा रही है। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरियो के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। दो दिन पूर्व भी बाजार में चार दुकानों के शटर का ताला तोड़ कर लाखो की चोरी की गयी थी। आये दिन हो रही चोरियो की वजह से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया है।जाँच करने की बात कह कर मामले को टाला जा रहा है। पूर्व में भी हुई दर्जनों चोरियो का पुलिस अबतक खुलासा नही कर सकी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts