Categories: Crime

बच्चे का शव मिलने से सनसनी

संवाददाता। जलालपुर, अंबेडकरनगर 

नगर के मोहल्ला उसमापुर निवासी इसराइल के दस वर्षीय पुत्र का शव निर्माणाधीन मस्जिद के पीछे पाये जाने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसराइल का दस वर्षीय पुत्र मोहमद जीशान 30 जनवरी की शाम से गायब था घर वालो ने काफी खोजबीन किया परन्तु उसका पता नहीं चला। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।

आज लगभग 12 बजे उक्त बालक का शव निर्माणाधीन मस्जिद के पीछे पाये जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तथा मुकदमा पंजीकृत कर जाचं कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts