Categories: Crime

रक्तदान कैम्प आयोजित

अनंत कुशवाहा
संवाददाता। अंबेडकरनगर
राष्ट्रवीर सहुलदेव राजभर के जयंती पर राजभर बेलफेयर सोसायटी रक्तदान कैम्प का आयोजन मेडिकल कालेज टाण्डा में करेगा। राजभर बेलफेयर सोसायटी के महासचिव रवीन्द्र राजभर ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राष्ट्रवीर सुहलदेव राजभर के जयंती के उपलक्ष्य में सबसे पहले अतखम्भा मालीपुर स्थित सुहल देव की मूर्ति पर माल्र्यापण करेगा।

उसके पश्चात राजभर समाज के युवा राजकीय मेडिकल कालेज टाण्डा के ब्लड बैंक में डा0 मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजभर समाज के युवा देशहित में रक्तदान करेंगें। इस आयोजन में डा0 प्रवेश वर्मा, सेवाराम राजभर, सतीराम राजभर, संदीप मौर्या, राजेश, महेन्द्र राजभर, निरंजन, चन्द्रिका राजभर, संध्या राजभर, अविनाश राजभर, अंकित राजभर, सुनील आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts