Categories: Crime

शत प्रतिशत मतदान के लिए महिलाओं को किया जागरुक

दीपक कुमार/संतकबीरनगर।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरी की अगुवाई में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न गांवों में जाकर महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक किया गया। इस दौरान भारी संख्‍या में महिलाएं उनके साथ रहीं।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधियानी, घटरम्‍हा, उसका आदि गांवों में महिलाओं को संबोधित करते हुए सुनीता अग्रहरी ने कहा कि महिलाएं मतदान के लिए घर से निकलने में अपनी मानहानि समझती है लेकिन मतदान करना हमारा अधिकार है। मतदान करके ही हम अपने मन माफिक नेता का चयन कर पाते है। उन्होने कहा कि मतदान हमारे लोकतन्‍त्र के लिए जरुरी है । हमें मिल कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। जिससे आने वाली सरकार में महिलाओं की भागीदारी बन सके। जिससे महिलाओं को सम्मान तथा उनका अधिकार मिल सके। इस मौके पर संगीता वर्मा. किरण प्रजापति. रंजनपांडेय. पुष्पा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।
pnn24.in

Recent Posts

एसआईटी ने जारी किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस

आफताब फारुकी डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम…

7 hours ago