Categories: Crime

दुकान बंद कर लौट रहे भांग विक्रेता से असलहे के बल पर लूट

यशपाल सिंह
आजमगढ़ : अहिरौला थाना क्षेत्र के हसनाडिह ग्राम निवासी सूर्यभान यादव गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार से अपनी भांग की दुकान से दुकान बंद कर साइकल से घर लौट रहा था। घर से 500 मीटर की दूरी पर नहर किनारे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश असलहे के बल पर सूर्यनाथ को ओवरटेक कर रोक लिए। जान माल की धमकी देते हुए उसके पास रखा 4000 नगदी ले लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल के बाद पीड़ित को थाना पर ले गयी।पूछ ताछ जारी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts