Categories: Crime

मृतक संघ भी लडेगा सभी सीटो पर चुनाव

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : विधानसभा चुनाव की तैयारी कर चुके बड़े बड़े राजनितिक दल अब मैदान में उतरने जा रहे हैं। इसी बीच मृतक संघ अब मैदान में उतरने जा रहे हैं। इसी बीच मृतक संघ ने भी विधानसभा के चुनावी महासमर में कूदने का एलान कर दिया है। यह वाही संगठन है जो भ्रष्टाचारियों द्वारा राजस्व अभिलेखों में मृत दर्ज करा दिए गए लोगों को ज़िंदा करने की लड़ाई लड़ता है। शुक्रवार को मीडिया से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी ने बताया कि आज के नेता जनता का वोट लेकर जब सांसद विधायक बनाते हैं तो जानबूझकर गूंगे बहरे हो जाते हैं। इसीलिये हम चुनाव लड़वा रहे हैं। कहा कि आजमगढ़ में सभी सीटों पर लड़ेंगे जबकि प्रदेश में प्रत्याशियों का चयन जारी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts