उल्लेखनीय है कि चुनावों के महासंग्राम की बिगुल बजते ही हर प्रत्याशी अपनी पुर जोर कोशिश में लगातार जुट गये हैं और उनकी कोशिश में पार्टी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है इसी सहयोग के तहत आज पलिया के मेला मैदान में राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के 137 विधानसभा के प्रत्याशी राम नरेश राणा के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी एम सिंह ने एक जन सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारे इस क्षेत्र किसानों की दशा बहुत ही दयनीय हो चुकी है और हर पार्टी के प्रत्याशी जीतने से पहले किसानों के दर्द को मिटाने का वायदा करते हैं परंतु जीतने के बाद वह सब कुछ भूल जाते हैं कि उन्होंने किसानों या फिर क्षेत्र के अन्य लोगों से क्या क्या वायदा किया था ।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के नोटबंदी को भी लोगों को बेवजह परेशान करने की बात कहीं कि तीन माह पहले हुई नोटबंदी से लोग अभी तक उबर नहीं पा रहे हैं क्योंकि नोटबंदी का फैसला निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिया गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…