Categories: Crime

पुत्रमोह में मुलायम ने किया भाई शिवपाल का अपमान – मायावती

फारुख हुसैन
लखीमपुर( खीरी)=चुनावों की सरगर्मी लगातार बढ़ रही है हर पार्टी पूरी तरह से अपने प्रत्याशी को जिताकर अपनी सरकार बनाने में जुटे गया है ।इसी के चलते बसपा पार्टी से  बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखीमपुर पहुँच कर एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने बयान दिये उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता सपा बीजेपी से नाराज ,समाजवादी पार्टी ने बसपा की योजनाओं के नाम बदले सरकारी अफसरों को बदलती रही सपा सरकार ,सपा नेता मुलायम सिंह ने पुत्रमोह में शिवपाल को अपमानित किया,समाजवादी पार्टी के दोनों खेमे एक-दूसरे को हराएंगे,सपा का वोट बैंक बंट रहा है,

अल्पसंख्यकों का वोट भी बेकार जाएगा सपा को देने पर,दलित-मुस्लिम एकजुट होकर बीजेपी को नुक्सान पहुंचेगा,बीजेपी की केंद्र में नरेंद्र मोदी की गलत नीतियां,बीजेपी ने प्रलोभन दिया था,कालेधन को वापस लाने का-माया,गरीबों के खातों में एक रुपया आया क्या?,किसानों का कर्ज माफ हुआ क्या?नोटबन्दी से 90 प्रतिशत गरीब,किसान,मजदूर उबर नहीं पाए,नोटबंदी से लाखों लोग बेरोजगार हो गए,PM ने नोटबन्दी के पहले ही अपने लोगों का पैसा ठिकाने लगवाया इसलिए संख्यक समाज के लोग सपा को वोट न देकर बसपा को वोट दे।  इसके साथ ही उन्होंने लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया जिसमें सवर्णों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जायेगा ,बसपा सरकार आने पर गुंडे और अपराधियों को जेल भेजा जायेगा, गन्ना किसानो का भुगतान सरकार बनने पर किया जायेगा बेरोजगार लोगों को स्थाई रोजगार दिया जायेगा ,गरीबों को राशन सस्ता दिया जायेगा।इस मौके पर उनके विचारों को सुनने के लिये भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts