Categories: Crime

बिहार के भागलपुर सदर एसडीओ को जान से मारने की दिया धमकी, पुलिस से कहा थाने आ रहा हु धमकी दिया है

(बिहार भागलपुर)
भागलपुर- एसडीओ कुमार अनुज को बांका के करहरिया से कार्यालय के टेलीफोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। करहरिया गांव के मुन्ना दास ने मोबाइल नंबर 993143…. से फोन कर धमकी दी थी। दिलचस्प बात यह है कि उसने फोन पर ही अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस के कहने पर थाने आने को तुरंत राजी भी हो गया। शायद यह पहला केस होगा, जिसमें आरोपी ने पुलिस के फोन पर ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया हो।

क्या था मामला। 

एसडीओ कार्यालय के टेलीफोन नंबर पर मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। एसडीओ कार्यालय में नहीं थे। एक कर्मचारी ने फोन उठाया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने एसडीओ को संबोधित करते हुए अभद्र बातचीत की और जान से मारने की धमकी दी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts