पिछले 10 दिनों से ऑटो चालक अपने ऑटो घरो पर खड़े करके बेठे है।फिटनेस का चालान जो पहले 15 रूपये होता था ।उसे बढ़ाकर 1500 रूपये कर दिया गया है ।तथा बिना कोई समय सीमा निर्धारित किये कमिश्नर के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस थाने के लोग ऑटो चालकों से भारी रिश्वत वसूल रहे है ।रिश्वत नहीं मिलने पर ऑटो को ज़ब्त कर लिया जाता है ।ऐसे में हम लोग बहुत परेशान है ।हमने प्रशासन और सरकार के सभी लोगो को अपनी परेशानियां बताई ।लेकिन उनका कोई समाधान नहीं हो रहा है ।खाचरियावास ने परेशान ऑटो चालकों को आश्वस्त करते हुए कहा ।की राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने यदि तुरन्त प्रभाव से ऑटो चालकों की समस्याओ का समाधान नहीं किया तो वे स्वयं (खुद )जयपुर के 25 हजार ऑटो चालकों के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर का घेराव करेगे। खाचरियावास ने कहा की राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है की ऑटो चालकों सहित सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों से समय समय पर बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करे ।ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए है ।लेकिन रोज मेहनत से अपना पेट भरने वाले ऑटो चालकों ,कार कैब चालकों सहित सभी तरह के व्यावसायिक वाहन चलाने वाले लोगो को और आम नागरीकों को यदि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के लोग परेशान करेगे । तो कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतरेगी और पुलिस कमिश्नर कार्यलय का घेराव करेगी ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…