Categories: Crime

मकान मालिक गया शादी में पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ

अब्दुल रज़्ज़ाक़ थोई
जयपुर –रामगढ़ रोड स्थित नाई की थड़ी अब चोरों का गढ़ बन चूका है ।इससे पहले भी चाहे दिन हो या रात अक्सर चोरिया होती रहती है ।चोरो का हौसला इतना मजबूत है ।कि चोरो को पुलिस प्रसाशन का भी डर नहीं है ।बेख़ौफ़ होकर दिन दहाड़े चोरी करने में कामयाब हो जाते है ।

14 फरवरी को नाई की थड़ी में चोरी की घटना दिन के दोपहर में घटी ।मकान मालिक इस्माईल अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में गया था।15जनवरी को दिन के दोपहर में चोरो ने सुने मकान होने का फायदा उठा कर  मकान के ताले तोड़कर आलमारी में रखे गल्ले को लेकर चले गए ।इस्माईल ने बताया की अलमारी में रखे गल्ले में 16300 रु नगद ,4 चांदी की पायजेब ,2 कंगन ,1 सोने की बाली ,1 सोने का लॉकेट इत्यादि गायब थे ।चोरी की वारदात की सुचना नाई की थड़ी चोकी पर दी गई  ।चोकी पुलिस रत्ति राम मोके पर पहुँच कर स्थानीय लोगो की मोजुदगी में घर का मोका मुआयना किया ,16जनवरी को आमेर थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया ।अब देखना ये हे की आमेर पुलिस इन चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है या नाकाम
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts