Categories: Crime

ससुरालियो ने डायन कहकर की मारपीट

भागलपुर बिहार
नाथनगर थाना क्षेत्र के अबीर मिश्र लेन निवासी मोहम्मद खालिद की पत्‍‌नी बीबी निम्मी को डायन कहकर ससुराल वालों ने मंगलवार देर रात मारपीट की। मारपीट के कारण निम्मी के गर्भ में पल रहा बच्चा खराब हो गया। घटना की सूचना थाने में देने का प्रयास करने पर निम्मी और इसके पति के साथ फिर से मारपीट की गई। बुधवार को नाथनगर थाने में निम्मी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

निम्मी ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर में थी। अचानक सास जमीला खातून, गोतनी बीबी अंजुम, ननद समा परवीन, तकसी बानू, भैसुर अबुल हयात, बदरन जमा, ननदोसी मो. नईम डायन कहते हुए आ गए। अंदर आने के साथ ही इन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। अलमीरा में रखे बीस हजार रुपये भी इन लोगों ने ले लिए। पति घर के बाहर अपनी दुकान में थे। हल्ला सुन हमारे पति कमरे के अंदर आए तो इनके साथ भी मारपीट की गई। पति के साथ बाइक से थाना जाने लगे तो भैसुर, देवर और ननदोसी ने हमें गाड़ी से खींच लिया और पेट में पैर से मारना आरंभ कर दिया। इससे हमारे पेट में पल रहा बच्चा खराब हो गया। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts