अनंत कुशवाहा
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले मंे रोडवेज, निकट रेलवे स्टेशन, विद्यालय, सार्वजनिक स्थलों पर बैन वाहन को खड़ी करके उसमें लगे टेलीविजन के माध्यम से यातायात से संबंधित जानकारी दी जायेगी। लोगों को पिक्चर और साउंड के माध्यम से यातायात के नियमों के बारे में दिखाया जायेगा। उन्होने उपसंभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा कोष परिवहन विभाग द्वारा संचालित बैन वाहन में बैठकर टेलीविजन के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होने बताया कि शनिवार को यह बैन वाहन जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी करके उसमें लगे टेलीविजन के माध्यम से यातायात से संबंधित पिक्चर को दिखाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा जिससे आये दिन हो रही संभावित दुर्घटनाएं कम हो जायेंगी और लोगों को यातायात के नियमों के बारे में सुलभता से जानकारी मिल सकेगी। परिवहन कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों ने टेलीविजन को ध्यान से सुना रात्रि में अपर डीपर का प्रयोग करें, इंडीकेटर जलाकर ही अपने वाहन को मोड़े, अपने से बायें चलें, जगह मिलने पर ही पास लें, इस तरह तमाम पिक्चर व साउंड के माध्यम से लोगों ने यातायात से संबंधित जानकारी ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…