Categories: Crime

एक छोटी सी मुलाकात, निषाद पार्टी के प्रत्याशी बंशराज सहानी के साथ

अंजनी राय व संजय ठाकुर 

मऊ: मधुबन विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी बंशराज सहानी से चुनाव सम्बन्धित मुद्दों पर बात किये जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी लङाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार को मिटाना हमारा लक्ष्य है अगर मैं चुनाव जीत कर विधानसभा जाता हूँ तो सर्व प्रथम अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाना हमारा मुख्य बिंदु रहेगा।

क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का विस्तार करना, गरीबों के लिए तकनीकी शिक्षा को लागू करना और पूर्वांचल में रोजगार उत्पन्न कराना हमारा और हमारे पार्टी का लक्ष्य है। इस चुनाव में लङाई के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हमारी लङाई केवल किसानों और गरीबों के हितों के लिए है किसी पार्टी से नहीं है। हम यह चुनाव भारी मतों से जीत रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts