Categories: Crime

“ऑस्कर”में फिर शिरक़त करेंगी क्वांटिको एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

करिश्मा अग्रवाल (विशेष संवाददाता)
अपनी अदाकारी से दुनिया में धूम मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर ली गई एक सेल्फ़ी को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए ने पुष्टि की के वह ऑस्कर 89वे वार्षिक अकादमी पुरस्कार मे शिरकत कर रही हैं।इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा,”ऑस्कर हम यहाँ आ गए हैं…… मिग जैगर……ला ला बैंड…..”।प्रियंका ने बीते साल भी ऑस्कर अवार्ड में न सिर्फ शिरकत की थी बल्कि अभिनेता लीव श्राइवर के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए अकादमी पुरस्कार भी दिया था।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म “बेवॉच “में नज़र आएंगी,जो मई में रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन नज़र आयेंगे।इस हॉलीवुड फिल्म में प्रियंका खलनायिका की भूमिका में नजऱ आएँगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts