Categories: Crime

भारतीय प्रधान संगठन के सहयोग में सपा का बाबूपुर महमूदपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ

संजय ठाकुर
मऊ : भारतीय प्रधान संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन को पूर्णतया समर्थन देने के ऐलान के बाद संगठन के लोगो ने चुनाव का प्रचार प्रसार भी तेजी के साथ शुरू कर दिया है. विधानसभा घोसी में शनिवार को इंदारा के बाबूपुर महमूदपुर में भारतीय प्रधान संगठन के मण्डल प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में घोसी विधानसभा से वर्तमान विधायक व सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के साथ मिलकर चुनावी नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया सभा को संबोधित करते हुए सपा के महिला महा सचिव ममता चन्द्रा ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा साथ ही लोगो से अपील किया कि आने वाले चार मार्च को चुनाव चिन्ह सायकिल पर बटन दबाकर सुधाकर सिंह को भारी मतों से जिताए और अखिलेश यादव की सरकार बनाए।

इस मौके पर उपस्थित भारतीय प्रधान संगठन के मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ अशोक कुमार ने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप लोग विधान सभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन को वोट करे जिससे प्रदेश का विकास हो। इस मौके पर वर्तमान विधायक व प्रत्याशी सुधाकर सिंह,सपा महिला महा सचिव ममता चन्द्रा, रामकेवल, न्याज अहमद, चंद्रवली, गणेश, फुलबदन, श्रवण कुमार राजभर, बीरबल, गुड्डू समेत भारी संख्या में लोग व संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts