Categories: Crime

अपनी प्रापर्टी बचाने में नाकाम पालिका दूसरो की प्रापर्टी पर कर रहा है दबंगई

इमरान सागर 

तिलहर,शाहजहाँपुर:-नगर पंचायत की करोड़ो की सरकारी भूमि स्टाप के सुस्त रबैये के चलते अतिक्रमण कर अबैध कब्जो मे जाती नजयर आ रही है जिसे बचाने में नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह नाकाम होता दिखाई पड़ रहा है लेकिन गौर भूमियों पर अपना कब्जा दिखा कर आमजन का उत्पीड़न करने में लग गया!

तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत मीरानपुर कटरा अपनी सरकारी भूमियों पर तथाकथितो की मिलीभगत से पूरी तरह अबैध कब्जाधारको से अतिक्रमण करबाता नज़र आ रहा है जबकि चुंगी बाहर की भूमियों पर कोई लेना देना न होने के बाद भी अपना दखल दिखाते हुए बे बजह आमजन का उत्पीड़न करता नज़र आ रहा है!
सूत्रो की माने तो नगर पंचायत प्रशासन नें तथाकथितो की मिलिभगत से पंचायत प्रशासन की तमाम सरकारी भूमियों पर रातो रात अतिक्रमण कर अबैध कब्जे करवा दिए जिन्हे निकाल पाना प्रशासन के लिए भी टेढ़ी खीर दिखाई पड़ रहा है परन्तु चुंगी बाहर रक़बे की जमीनो पर अपना दखल दिखाते हुए जनमानस के सामने बड़ी समस्या खड़ी करते हुए दबंगई कर रहा है!
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts