Categories: Crime

सड़क सुरक्षा के संदर्भ में इनफिनिटी मिडिया थियेटर सोसायटी की और बच्चों को दिये प्रमाण पत्र व् प्रतीक चिन्ह

अब्दुल रज्जाक
जयपुर _सूरजपोल गेट स्थित राजकीय विधालय दवाबखाना जयपुर में इनफिनिटी मिडिया थियेटर सोसायटी की तरफ से सड़क -सुरक्षा के सन्दर्भ में पूर्व में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता एवम् फिल्म प्रदर्शन के आयोजन स्वरूप लगभग विभिन्न -विभिन्न बीस विद्यालयों के 60 बच्चों ने एवम् स्थानीय विद्यालय के 250 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आईपीएस पुलिस उपायुक्त  ट्रैफिक  हैदर अली जैदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि हैदर अली जैदी व् संस्था प्रधान जैन के द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवम् प्रतीक चिन्ह दिए गए ।इस कार्यक्रम की बच्चों के अभिभावकों ने प्रशंशा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधालय संस्था प्रधान सुबोध जैन ने की । इस प्रोग्राम के सफलता का श्रेय हैदर अली ने जैन व् आजाद पब्लिक स्कुल के डायरेक्टर अशफ़ाक नक़वी  को दिया और आयोजन का संचालन राज मिर्जा साहब ने किया ।इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों में हबीब गारनेट,रानी लुबना ,शफीक कुरैशी पार्षद ,एडवोकेट आसिफ खान गारनेट  ,व् अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।अंत में प्रधानाचार्य जैन ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया और मोमेन्टो प्रदान किये ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts