Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – खुलेआम हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन

अस्पताल के गेट पर लगा बसपा प्रत्याशी का पोस्टर
अम्बेडकरनगर। आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के प्रति जिला प्रशासन लाख दावे भले ही कर ले लेकिन जिले के अनेक स्थानों पर अभी भी प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर आचार संहिता की धज्जिया उड़ायी जा रही हैं। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरेथू के प्रवेश द्वार पर बसपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के समर्थन में लगाये गये पोस्टर आज भी प्रशासन के दावे की खिल्ली उड़ा रहे है। क्षेत्र में आये दिन होने वाली जनसभाओं में अधिकारियों व उड़न दस्ता तथा स्टेटिक मजिस्टेªट का भ्रमण होता रहता है लेकिन किसी की नजर इन पोस्टरों पर नहीं पड़ रही है। क्षेत्र के ऐसे अनेक स्थानों पर भी इसी प्रकार आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने की शिकायते हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts