Categories: Crime

आजम खाँ की पहली जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

हरमेश भाटिया
रामपुर। रामपुर मे किले के मैदान में कैबिनेट मंत्री आजम खाँ ने अपनी पहली चुनावी रैली की। जिसमें काफी तादाद में पब्लिक जुटी,रैली मे आजम खाँ ने कहा कि कांग्रेस नसबंदी से गई थी और भाजपा नोट बंदी से जायेगी।

किले में आयोजित जनसभा में आजम खाँ ने कहा भाजपा और बसपा अंदरखाने मिले हुए हैं देश के बादशाह ने नोट बंदी करके लोगों को अपने ही पैसों के लिए भिखारी बना दिया है। चुनाव के समय प्रधान मंत्री ने जनता से पंद्रह लाख रुपये खाते में डालने का वादा किया था लेकिन किसी को दस रुपये तक नहीं मिले।इस दौरान वह रामपुर नवाबो पर भी जमकर बरसे, और उन्होंने कहा कि नवाबी दौर में किसी को पढ़ने नहीं दिया जाता था तालीम से मरहूम रखा जाता था। हमारी बहन बेटियाँ भी सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमने ई-रिक्शा बाँटी तो विरोधियों ने कहा कि हमने पढ़े लिखे लोगों के हाथ में रिक्शा थमा दी उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर मुजफरनगर दंगे का आरोप लगाया था,लेकिन मैं देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी से जांच करवाने को तैयार हूँ। अगर दोषी पाया जाता हूँ तो सूली पर चढ़ा दे। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सपा की सरकार बनना जरूरी है और सपा सरकार मे ही हर वर्ग को सम्मान मिलता है और विकास कराया जाता है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts