Categories: Crime

19 मार्च को होगा “ओशो ध्यान उत्सव” का समापन

करिश्मा अग्रवाल( विशेष संवाददाता)
बरेली में ओशो की विभिन्न ध्यान विधियों से लोगों को परिचित कराने के लिए, 26 फरवरी से आयोजित हो रहे ओशो ध्यान उत्सव का रविवार 19 मार्च 2017 को समापन हो जाएगा ।यह समापन समारोह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक, चलेगा इसमें ओशो अविष्कृत ध्यान प्रयोग और प्रतिदिन ओशो इण्टरनेशनल मेडिटेशन रिजॉर्ट में होने वाले सन्ध्या सत्संग का भी आयोजन किया जायेगा ।

समापन समारोह मासूमी फॉर्म,पीलीभीत रोड,निकट बड़ा बाईपास, बरेली में आयोजित किया जाएगा ।इस शिविर का संचालन  ओशो ध्यान दीप ध्यान केंद्र की अध्यक्षा माँ शोभना द्वारा किया जा रहा है ।इस ध्यान शिविर में समन्वयक -स्वामी चेतन अनाम, संयोजक स्वामी ज्ञान समर्पण, डॉक्टर अरविंद गंगवार ,प्रेमभूषा, योग प्रताप इत्यादि का सहयोग रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts