Categories: Crime

रोहिलखंड विश्वविद्यालय – नए कुलपति की नियुक्ती की मांग

मनोज गोयल (मंडल प्रभारी)
रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने राज्यपाल से नए कुलपति को नियुक्त करने की मांग की है। गौरतलब है कि ,कुलपति प्रोफ़ेसर मुशाहिद हुसैन का कार्यकाल 17 मार्च को समाप्त हो रहा है ।परंतु गौर करने वाली बात यह है कि ,प्रोफ़ेसर मुशाहिद हुसैन अस्वस्थ हैं और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। इस कारण प्रशासनिक कार्यों और परीक्षाओं के मद्देनजर आवश्यक निर्णय लेने के लिए कुलपति का होना अति आवश्यक है ।

इसीलिए शिक्षक संघ ने राज्यपाल से अति शीघ्र नए कुलपति को नियुक्त करने की मांग की है ।कुलपति प्रोफ़ेसर मुशाहिद हुसैन गत वर्ष 17 दिसंबर को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं ,परंतु राज्यपाल ने उनका कार्यकाल तीन महा बढ़ा दिया था जो अब 17 मार्च को समाप्त हो जाएगा ।परंतु कुलपति की अस्वस्थता के कारण रोहिलखंड विश्वविद्यालय को एक नए कुलपति की आवश्यकता है ।जिसके विषय में शिक्षक संघ ने राज्यपाल को अवगत करा दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts