Categories: Crime

4 को अखिलेश –राहुल और 5 को नरेंद्र मोदी करेंगे बनारस मे रोड शो

जावेद अंसारी,
बनारस, बाबा विश्वनाथ की नगरी मे समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन और भाजपा दोनों दलों के नेताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन करने और जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए रोड शो करने का निर्णय लिया है। 4 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो करेंगे। जिसकी कमान प्रशांत किशोर और सांसद डिम्पल यादव ने संभाल रखी है।

वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ एवं प्रभावी नेताओं को वहाँ डेरा डालने का आदेश दे दिया गया है। एक ओर प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की हर सीट पर भाजपा को जिताना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर गठबंधन उनकी विरासत पर कब्जा करना चाहता है। किसका कब्जा होगा, इसका निर्णय तो 11 मार्च को आएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts