Categories: Crime

मोदी जी ! ज्यादा तेज मत बोलो, नहीं तो नस फट जाएगी – लालू प्रसाद यादव

जावेद अंसारी,

मिर्जापुर मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंदर मोदी, ज्यादा तेज मत बोलो, नही तो नही तो नस फट जाएगी। इसके बाद उन्होने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने कहा कि मुझे गंगा मैया ने बुलाया है,गंगा मैया तो अंतिम संस्कार के समय बुलाती हैं। मोदी जी ! हम लालटेन लेकर पूरे देश मे घूमे, हमें तो कहीं भी अच्छे दिन नहीं दिखाई दिये।

इसके पहले उन्होने रैली मे आए सभी लोगों से कहा कि इस रैली मे जितने लोग आए हुए हैं, उसमें से बड़ी उम्र वाले सभी लोग मेरे समधी हैं। इसलिए आप लोग मेरी बात मानना और गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष मे मतदान करना ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts