Categories: Crime

रास्ता चलते जाम में फंसे लालू ने पूछा जनता से क्या इहे बना है क्योटो ?

वाराणसी. वीनस दीक्षित
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रेल मंत्री और मौके पर चुटीली टिप्पणियों के लिए मशहूर सदाबहार नेता लालू प्रसाद यादव ने आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नगर में तीन क्षेत्रों में चुनाव सभायें कीं और तीसरी सभा के बाद रेवड़ी तालाब से लौटते हुए उनका काफिला गोदौलिया से बेनियाबाग तक के जबर्दस्त जाम में फंसा रहा।

उनके सुरक्षा दस्ते के परेशान कमांडो जाम के बीच किसी तरह ऊनकी गाड़ी घेरकर खड़े या चलते रहे। काफिला जाम में रेंगता रहा और लोग कौतूहलता से लालू को से देखते रहे। नई सड़क इलाके में लोग लालू जी को देखकर उनके पास पहुंचकर या दूर से अभिवादन भी करते रहे। कुछ लोगों से लालू ने अभिवादन के जबाब में सवाल भी किया का भाई, इहे क्योटो बना है बनारस में?

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts