Categories: Crime

पलिया पुलिस ने भावनाओ को भड़काने वाले मैसेज डालने वाले कई को उठाया

फारुख हुसैन/ पलिया कलां( खीरी)//

पलिया पुलिस की नजर फेसबुक, वाट्सऐप व अन्य सोशल नेटवरकिंग साइट्स पर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस कार्यवाही भी कर रही है। इस प्रकरण में पलिया नगर  के कुुछ युवको को उठाया गया है। हालांकि लोगो के मान मंववल और सिफारिसों के बाद उसने इन युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

पुलिस आगे भी इसी तरह निगरानी रखेगी, ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न होने पाए। इससे यह तय हो गया है कि  पुलिस की नजर व्हाट्सअप, फेसबुक की हर गतिविधि पर है। पलिया पुलिस ने अपील की है की कोई भी ऐसी पोस्ट न करे अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। उसने ग्रुप एडमिनो को भी हिदायत दी है कि वो ऐसी पोस्ट रोके और न मानने वालों को बाहर करे वर्ना उन पर भी कार्यवाही होगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts