Categories: Crime

टहलने निकली महिला की भरौली पुल पर दिनदहाड़े हत्या

अंजनी राय
बलिया : मंगलवार को नरहीं थाना क्षेत्र में तड़के भरौली वीर कुंवर सिंह सेतु पर युवक मार्निंग वाक करने निकले तो कुछ महिलाएं एक महिला को पकड़ कर ले जा रही थी। युवकों ने उनसे वजह जानना चाहा तो जवाब मिला कि वह मिर्गी की मरीज है। थोड़ी देर बाद जब युवक लौटे तो सेतु पर खून बिखरा दिखा। इससे किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही नरही थाना प्रभारी परमानन्द द्विवेदी हमराहियों से मौके पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल के दौरान पुल के नीचे एक महिला की लाश नजर आई।

बताते चलें कि घटना स्थल यूपी बिहार बॉर्डर है। इसलिए नरही थाना प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना बिहार पुलिस प्रशासन को दिया। बड़ी मशक्कत के बाद मकतूल की शिनाख्त शैराबनो पत्नी सदीक निवासी सारिमपुर जिला बक्सर बिहार के तौर पर हुई। शैराबानो के परिजनों के मुताबिक वह रोज की भांति टहलने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह सेतु पर आई थी। इस वारदात की सूचना से इलाके में हड़कम्प मच गया है। यूपी और बिहार पुलिस भी पसोपेश में है। फिलवक्त शिनाख्त के बाद बिहार पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के इत्यादि के बाद ही इस मामले में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts