Categories: Crime

देवरिया – खूब काटा बीएसऍफ़ के जवान ने बवाल.

अग्रसेन विश्वकर्मा
देवरिया के मछली हट्टा में बीएसएफ के दो जवानों ने बुधवार को करीब दो बजे जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस उन्हें कोतवाली में लाकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने बताया कि जांच के बाद पूरी रिपोर्ट बीएसएफ के कमांडेंट को भेजी जाएगी।

चुनाव ड्यूटी में आए बीएसएफ के दो जवान बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर मछली हट्टा की तरफ एक चार पहिया वाहन से गए थे। उसी दौरान उधर से बोलेरो लेकर गुजर रहे एक युवक से इनकी कहासुनी हो गई। युवक का आरोप है कि जवानों ने उसे रोक कर ड्राइविंग लाइसेंस मांगा नहीं देने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो जवान उन पर भी भड़क गए और असलहा तान दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इनके उपर पत्थर चला दिया जिसके बाद दोनों जवानों ने भी पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों जवानों को कोतवाली में लाकर पूछताछ कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts