Categories: Crime

आखिर चोरों को क्यों नहीं है निघासन पुलिस का खौफ पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद

फारुख हुसैन 

निघासन खीरी:- चोरों के हौसलें इन दिनों इतने बुलंद है कि निघासन क्षेत्र में चोरों के लिए चोरी करना कोई बड़ी बात नहीं है जिसे वो साबित भी करते दिख रहे है अभी कुछ दिन पहले एक पत्रकार के ऑफिस से चोरी हुई और फिर अब निघासन ब्लॉक में बीडीओ साहब के ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना और 2 बैटरा और  एक इन्वर्टर व स्टेप्लाईजर ऑफिस से किया चोरी।

चोरों का काम ही है चोरी करना और चोर अपना काम बखूबी कर भी रहे है अगर चोर अपना काम बखूबी कर रहे है तो पुलिस अपना काम क्यों नहीं कर रही है इस बात पे तो ऊँगली उठना तय है क्योंकि इन दिनों चुनावी हलचल की वजह से या यूँ कहे की पुलिस की सुस्ती की वजह से जुर्म की दुनिया में चोरों के हौसले काफी बुलंद दिख रहे है जिसके कारण आये दिन निघासन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आती है। जब तक पुलिस अपनी सुस्ती नहीं दूर करेगी व हुई चोरियों के अपराधियों को पकड़ कर सजा नहीं देगी तब तक ऐसी ही जुर्म की दुनिया में तेजी होती रहेगी व आये दिन चोरी की घटनाएं सुनने को मिलेंगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts