Categories: Crime

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, एक युवक की मौत, साथी घायल

आफताब फारुकी 

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के करारी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें सवार दोनों युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद के एसआरएन के लिए रिफर कर दिया। जहां एक कि उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरे के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गये।

जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के बेलहापुर गांव निवासी राम प्रकाश यादव का 19 वर्षीय पुत्र शिव प्रकाश अपने पड़ोसी सूरज के साथ कारारी अपने किसी रिस्तेदार के यहां सोमवार को गया था। जहां उसे वापस लौटते समय जैसे ही करारी चैराहा क्रास किया कि बाइक अनियंत्रित होकर उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद के एसआरएन के लिए रिफर कर दिया। जहां एक कि उपचार के दौरान शिवप्रकाश की मौत हो गयी। जबकि सूरज के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts