Categories: Crime

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

आफताब फारुकी 

कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के करन चैराहे के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गये। जहां गम्भीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू लाये जहां चिकित्सालय ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी छोटे लाल जायसवाल का 47 वर्षीय पुत्र प्रेमचन्द्र व उसका पड़ोसी राजकरन 40 मंगलवार की सुबह नवनिर्वाचित विधायक के निवास इलाहाबाद मिले आ रहे थे। जैसे ही सरायअकिल थाना क्षेत्र के करन चैराहे के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्कसकों ने प्रेम चन्द्र की हालत गम्भीर देख इलाहाबाद के एसआरएन के लिए रिफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts