Categories: Crime

झांसी सब्जी मण्डी में लगी भीषण आग, दमकल की गई गाड़ियां मौके पर

राजू आबदी
झांसी। थाना नवाबाद अन्तर्गत स्थित सब्जी मण्डी में देर शाम भीषण आग लग गई। जिससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गई गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिया। कई घंटे मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका।

झांसी मण्डी में रोज की तरह काम-काज चल रहा था। तभी अचाकन मण्डी की कुछ दकानो में भीषण आग लग गई। जिससे कई दुकानों में रखा सामन चल गया। मौके पर पहुॅचा प्रशासन और दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरु किया। आग इतनी भीषण थी कि कई घंटे बाद भी आग पर काबू न होने पर तत्काल सेना की मदद ली गयी। जिसके बाद सेना की दमकल वाहनो ने भी मौक पर पहॅुच कर आग पर काबू करने का प्रयास किया। आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी नही हो पायी है। वही आग से होन वाले नुकसान की अंकलन भी आग पर काबू होने के बाद ही लग सकेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts