Categories: Crime

मानवरहित क्रोसिंग पर मालगाड़ी से टकराई कार.

अकबरपुर टाण्डा रेलमार्ग पर स्थित महमदपुर गाँव को जाने वाली मानव रहित  क्रासिंग को पार करने के दौरान  इनोवा गाडी मालगाड़ी से टकरा गई।इनोवा को सामने देख मालगाड़ी  चालक ने आपातकालीन ब्रेक का प्रयोग किया  इसके बावजूद मालगाड़ी ने इनोवा में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद गाडी चालक व् उसमे बैठा एक अन्य व्यक्ति उतरकर भाग निकला। सुचना पर पहुंची आरपीएफ ने इनोवा गाडी को क्रेन से उठवाकर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे एक्ट के तहत गाडी मालिक पर जुर्माना लगाने का निर्णय किया है।

एनटीपीसी से कोयला खाली कर अकबरपुर आ रही मालगाड़ी जब राबी बहाउद्दीनपुर के आगे अकबरपुर की तरफ आ रही थी उसी दौरान सुबह लगभग सात बजकर 30 मिनट पर इनोवा गाडी संख्या यूपी 45 R 8333 अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गयी। महमदपुर मार्ग पर गाडी को देख ट्रेन के चालक ने गाडी में ब्रेक लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसने इनोवा में टक्कर मार दी। हालांकि ट्रेन को आता देख इनोवा में बैठे दो लोग कूद कर भाग निकले। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार उन्हें भी चोटे आयी है। वे रेल की पटरी पकड़कर अकबरपुर की तरफ गये। टक्कर के बाद ट्रेन काफी देर तक पटरी पर ही खड़ी रही। सुचना पर पहुंची आरपीएफ ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा को कब्जे में लेकर गाडी मालिक पर  मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts