परिजनों ने बताया कि बीते मंगलवार को लगभग चार दर्जन बच्चों की तबियत खुजली के कारण बिगड़ गयी थी जिनमें मंगलवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती हुए नौ परीक्षार्थियों में छः परीक्षार्थी मंगलवार को खुजली की समस्या से ग्रसित थे। जिनकी तबियत दोबारा मंगलवार की शाम फिर से बिगड़ गयी। परिजनों के अनुसार केवाच के नाम से जाने वाली एक वस्तु मिली है संभवतः इसी के जद में आने से बच्चे प्रभावित हुए। वहीं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा साफ-सफाई का ध्यान न रखने के कारण यह घटना हुई है। वहीं इस प्रकरण पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय में रोज साफ-सफाई करवाने की बात बतायी। कारण चाहे जो भी रहा हो एक बार फिर से विद्यालय प्रशासन की लापरवाही सामने आयी है। परीक्षार्थियों में कक्षा छः की छात्रा रीतिका, काजल, कक्षा सात की छात्रा अनुराधा, सब्बो खातून, व कक्षा आठ की छात्रा महिमा, रूचि, प्रीती, शशि, आदि शामिल है। जिनकी तबियत मंगलवार की सुबह विद्यालय में जाते ही बिगड़ गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…