Categories: Crime

मेडिकल कालेज के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को भाजपा का झंडा लगे स्कार्पियों से आये दबंगो ने पीटा

अनंत कुशवाहा 

अम्बेडकरनगर। सत्ता बदलते ही दबंगो व अपराधियों ने भी अपना चोला बदल दिया है। सत्ताधारी दल का झंडा लगाकर दबंग अपने आपको महफूज समझकर आपराधिक कृत्य करने पर आमादा हो गये है। इसका जीता जागता प्रमाण बुधवार को राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कालेज सद्दरपुर के परिसर में देखने को मिला। भाजपा का झंडा लगी दो स्कार्पियों में सवार होकर पहुंचे असलहाधारी युवकों ने मेडिकल कालेज के सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर को बुरी तरीके से मारापीटा।

पिट रहे सुपरवाइजर की गुहार पर दौड़े स्थानीय लोगों को देख अज्ञात बदमाश वहां से फरार हो गये। घायल ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध अलीगंज थाने में तहरीर दे दी है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज में संदीप शुक्ला सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। बुधवार को पूर्वान्ह दो दर्जन अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल कालेज गेट पर पहुंचकर अचानक उन्हे मारना पीटना शुरू कर दिया। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उन्हे मारपीट कर फरार हो गये। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ वहां एकत्र हो गयी। घायल ने अज्ञात बदमाशांे के विरूद्ध थाने में तहरीर दे दी है। सूत्रों की माने तो जिस वाहन से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वाहन पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। हालांकि इस मामले में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि हमारे पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं है। यह कारनामा भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। पता चला है कि यह घटना ठेकेदारी के विवाद को लेकर हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts