Categories: Crime

मोदी अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर थोपते हैं – डिम्पल यादव

जावेद अंसारी,
चंदौली, अपनी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद डिम्पल यादव ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नकमियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ते हैं। उनकी सरकार बने लगभग तीन साल होने को आए, लेकिन अभी तक एक भी वायदा उन्होने नहीं पूरा किया।

उसके लिए वे अपने मंत्रियों और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हैं। जो ठीक नही है। देश के प्रधानमंत्री को अपनी नाकामियों का जिम्मा लेकर उसे स्वीकार करना चाहिए। आप लोगों को ऐसे प्रधानमंत्री की बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। बल्कि जिसने आपके लिए काम किया है, उसकी सरकार चुनने के लिए सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी वोटों से जिताना चाहिए ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts