Categories: Crime

बाइक चोरो को तीन चोरी के वाहनों के साथ रंगों हाथ पकड़ा

नुरुल होदा खान 

बलिया। एसपी द्वारा वाहन चोरी की रोकथाम तथा वाहन चोरी के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत गुरुवार को प्रशिक्षु उपाधीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाल अनिल चन्द्र तिवारी एवं चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि तीन चोर माल गोदाम रोड तिराहा पर मौजूद है और इनके पास चोरी की तीन बाइक है।

वे बाइक को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों के साथ सात बाइक नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर से बरामद किये गये। इस तरह से छह बाइक चोर गिरफ्तार हुए। इनके पास से अभी तक कुल 10 बाइक बरामद हुई है। इस संबंध में धारा 379, 411, 419, 420, 467, 468, 471, 41, 414 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गये लोगों में बृजेश कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ग्राम डेहरी, थाना नरही, पिंटू पुत्र मुन्ना राम ग्राम कथरिया, नरही, सतीश कुमार पुत्र बब्बन सिंह ग्राम सुरही, थाना नरही, चमचम राम पुत्र सागर राम कथरिया, नरही, पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र सुदामा कथरिया, नरही व अनीश कुमार यादव पुत्र मोतीलाल यादव ग्राम टिकरी, थाना चितबड़ागांव शामिल है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts