Categories: Crime

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर फिर हमला, अज्ञात लोगों ने लगाई आग

करिश्मा अग्रवाल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर एक बार फिर से हमला होने की खबर है। जी हां, अज्ञात लोगों ने फिल्म को सेट जलाया दिया है। बता दें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल रात करीब दो बजे के आसपास करीब 40-50 लोगों ने पद्मावती के सेट पर आगजनी का प्रयास किया।

इससे पहले भी पद्मावती की जयपुर में शूटिंग के दौरान करणी सेना के लोगों ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद कोल्हापुर में इस फिल्म का सेट लगाया गया था। लेकिन यहां भी भंसाली के फिल्म के सेट को जला दिया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts