Categories: Crime

सत्ता परिवर्तन होते ही, गैर,भाजपाई आशियाने की तलाश में

इमरान सागर 

तिलहर,शाहजहाँपुर:-सत्ता परिवर्तन होते ही दागी सफेद पोश भी मजबूत आशियाने की जुगत में जुगलबंदी को लगे हैं! यही नही रातो रात गैर भाजपा के झंण्डे, बैनर पद नाम को तब्दील कर दिया गया! गत 2012 से 2017 तक सत्ता के रसूखदार,कानूनी गैर कानूनी कामो को अंजाम देकर खुद के साथ साथ सरकारी हुक्मरानो को भी फायदा फहुचाते रहे!

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार एंव क्षेत्र में भी भाजपा का बिधायक होने के चलते नगर के रसूखदारो सहित सट्टा, खनन एंव ड्रग्स माफियाओं में खौफ दिखाई पड़ने लगा है! विभिन्न मौको पर रसूखदारी एंव माफियाई के चलन से आमजन का उत्पीड़न करने वाले परिवर्तित सरकार से अपना बचाव करने की जुगत में जुगलबंदी करते नज़र आ रहे हैं!
गौरतलब हो कि प्रदेश में बिगत की समाजवादी पार्टी की सरकार में जमकर कालाबाजारी, खनन एंव ड्रग्स का कारोबार कर उत्पात मचाते रहे! अपने आशियाने की तलाश करते गैर भाजपाई परिवर्तित सरकार में भी अपना जलबा बनाने की  जुगत में लगे दिखाई पड़ रहे हैं!
सूत्र बताते हैं कि उक्त तथाकथित माफियाँ प्रदेश बिगत सपा सरकार में भी अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहे लेकिन क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपनी मनमानी कार्यशैली को स्थापित करने में कामयाब होकर माफिया राज कायम कर सकेगे यह तो समय के गर्भ में है लेकिन फिलहाल अपना ऊट बैठाने का भरसक प्रयास करने में लगे हैं!
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts