Categories: Crime

पंचमी को होने वाली अनूठी होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

इमरान सागर 

खुदागंज,शाहजहाँपुर:-पंचमी के दिन होने वाली अनूठी होली में नगर के जुलूस में हुलियारों ने जमकर उत्पात मचाया! होली खेलते अबीर गुलाल उडाते हुलियारों ने शराब के नशे में एक दूसरे के कपड़े फाड़े और हंगामा किया होली जुलूस के रास्ते में थाने के नवनिर्मित बाउंड्रीवाल को तोड़कर जुलूस निकाला गया इस दौरान पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि होली के जुलूस में कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी और उन्होंने पुराने रूट पर ही शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकलवाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग किया!

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रमेश कुमार भारती तिलहर क्षेत्राधिकारी मनोज सिंह यादव बीजेपी नेता पवन सिंह कौशलेन्द्र प्रताप सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, चेयरमैन सुधीर सिंह, रोहित सिंह ब्लाक प्रमुख नरेंन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भैया,आशीष गुप्ता, राकेश बाथम योगेंद्र शर्मा, महबूब परेशान, प्रशांत शर्मा आदि ने गले मिलकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts