तलसील दिवस में जिला अधिशासी अभियन्ता आर0ई0एस0, मतस्य अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एल0डी0एम0, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, जिला बचत अधिकारी अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गयी कि क्यो न इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय। उक्त अवसर पर कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से 05 का निस्तारण कर दिया गया। उक्त अवसर पर शिव चन्द्र चौहान द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा नाम पात्र गृहस्थि में नही है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर इसकी जाॅच करायी गयी और मौके पर ही इस व्यक्ति के प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया। भरत मिश्रा द्वार प्रार्थना पत्र दिया गया कि परमार्थपुर में अबैध रूप से स्कूल का संचालन किया जा रहा है जिसपर जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जाॅच करने के निर्देश दिये गये तथा उस प्रर्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। रामचन्द्र पुत्र रामदत्त द्वारा यूनियन बैंक आफ इण्डिया से ऋण लेने के सम्बन्ध में, रामध्यान पुत्र जगधारी ग्राम-अलीनगर द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर नवीन पर्ती भूमि पर अबैध कब्जा के सम्बन्ध में, उमाकान्त यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव ग्राम मोहम्मदपुर इन्दारा द्वारा खेल के मैदान में अबैध रोड बना दिये जाने के सम्बन्ध में, रामचन्द्र पुत्र काशी ग्राम-मठमोहम्मदपुर द्वारा आदेश के अनुपालन के सम्बन्ध में, रामप्यारे पुत्र शिवनाथ द्वारा कोटेदार द्वारा राशन कार्ड पर यूनिट के मानक के अनुसार राशन न देने के सम्बन्ध में, रामचन्द्र पुत्र विश्वनाथ ग्राम-भिख्खमपुर द्वारा जमीन सलहाबाद मौजा में चकबन्दी के दौरान रकबा कम होने के सम्बन्ध में सूर्यभान यादव पुत्र जगदीश यादव ग्राम-ठकुरमनपुर द्वारा पोखरी से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में, विनय भूषण सिंह पुत्र सुर्यनाथ सिंह रानीपुर द्वारा श्रावस्ति माडल के अनुसार मामला का निस्तारण न किये जाने के सम्बन्ध में, विनय गोड पुत्र धनन्जय गोड ग्राम भदसामानोपुर कोपागंज द्वारा गेहूॅ की फसल को काटने पर विपक्ष द्वारा रोके जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…