Categories: Crime

57 मामलों में से 53 मामलो का किया गया निस्तारण

संजय ठाकुर
मऊ : भूमि विवाद का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला द्वारा श्रावस्ती माॅडल के अनुसार जनपद के 11 थानों में 22 टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में 10 सदस्य है जिसमें राजस्व, पुलिस, चकबन्दी के कर्मचारी सम्मिलित है।

जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी को सदर तथा मिश्रीलाल अतिरिक्त मजिस्टेट को घोसी का निरीक्षण तथा समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रो को गुणवत्त पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिया गया। आज जनपद में मनिकपुर, बकराबाद, गुलौली खुर्द, बस्ती मुतलके जजौली, कसारा, अदरी, नगहरा, परानपुर, चकवारा, चिस्तीपट्टी, मुडाडाड मनियार, हैवतपुर, गौरीडीह, बल्लीपुर, भैसाखरग, कुरूगां, कारीसाथ, मानिकपुस जमीन हाजीपुर, भेड़ियाधर, भटौली, प्रभुटण्डा, कसारी में टीमों द्वारा जाकर 57 मामलों में से 53 का निस्तारण किया गया। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद, नायक तहसीलदार, थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts