Categories: Crime

मऊ – अपने कप्तान का पाया निर्देश और सड़क पर उतरी पुलिस

संजय ठाकुर 

मऊ नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा दिये गये आदेश आज दिनांक 29/04/17 को समय 17.00 बजे से 18.00 बजे तक क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में मऊ जंक्शन की चेकिंग की जायेगी। साथ ही साथ समय 18.00 बजे से 20.00 बजे तक जनपद के सभी थाना प्रभारियो द्वारा पुलिस टीमें गठित कर अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया जायेगा इस दौरान सभी सरकारी शराब के ठेकों की भी चेकिंग की जायेगी, इस आदेश के अनुपालन सुनिश्चित कराने के क्रम में स्वयं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुये रोडवेज मऊ से चौक होते हुये मिर्जाहादीपुर तिराहे तक संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण भी किया गया जिसमें थाने के सम्पूर्ण रिकार्ड व रजिस्टर अपडेट रखने व थाना परिसर में साफ-सफाई रखने पर विशेष बल देते हुये हिदायत दी गयी।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts